{"_id":"5a37f7e34f1c1bc45b8bcc9b","slug":"161513617379-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यशाला शुरू
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। शिक्षा विभाग की ओर से सीईओ कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यशाला शुरू हो गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद लेखक और वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से बच्चों में वैज्ञानिक अभिवृद्धि और प्राकृतिक जिज्ञासा विकसित होती है। कार्यशाला का मुख्य विषय संधारणीय विकास के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार था।
विशिष्ट अतिथि सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत थे। कार्यशाला के जिला समन्वयक और राइंका के प्रधानाचार्य प्रमोद तेवाड़ी ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला सह समन्वयक और राइंका के प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में चयनित नौ सर्वश्रेष्ठ समूह प्रमुख बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय कार्यशाला में चयनित बाल वैज्ञानिक 21 से 31 दिसंबर तक गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करेंगे। वहां मोहन सिंह धामी, चेतना कोरंगा, अतुल लोहुमी, प्रेेम प्रकाश उपाध्याय, नीरज जोशी, राजीव निगम, नर सिंह मौर्य, पिंकी गोस्वामी, रश्मि डंगवाल, रेनू वल्दिय आदि थे।