{"_id":"5a300f124f1c1bce408bc9c6","slug":"161513099026-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंध का पालन नहीं होने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंध का पालन नहीं होने से भड़के ग्रामीण
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। गुमटी, ओलियागांव और किड़ई के काश्तकारों ने खड़िया खनन पट्टाधारक पर लीज समयावधि के सात महीने के बाद भी अनुबंध का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को पत्र देकर अनुबंध में दिए गए सारे आश्वासनों को शीघ्र पूरा करवाने में उनकी सहायता करने की मांग की है। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने अंबा माइन पट्टाधारक ओलियागांव पर आरोप लगाया है कि खनन से गांव के आम रास्ते ध्वस्त हो गए हैं। काश्तकारों की उपजाऊ भूमि को भी नुकसान पहुंच रहा है। ठेकेदारों की ओर से काश्तकारों को दिए गए कई चेक बाउंस हो गए हैं, बावजूद उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खनन के लिए जो अनुबंध तैयार हुआ था, उसका आज तक पालन नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने डीएम से मामले की शीघ्र जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान रंगदेव देवकी देवी, गोपाल सिंह चौहान, वार्ड पंच जानकी देवी समेत किड़ई के बीडीसी सदस्य और गुमटी के वन पंचायत सरपंच आदि शामिल हैं। ब्यूरो