{"_id":"5a2c1c524f1c1b9f678c063b","slug":"161512840274-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण को लेकर भ्रम न फैलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण को लेकर भ्रम न फैलाएं
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। सिमतोली क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की ओर से बीती 18 नवंबर को पीएमजीएसवाई की साढ़े तीन किमी लंबी तल्लासेरा पगना से सिमतोली द्वितीय तक मंजूर सड़क के शिलान्यास को लेकर कुछ लोगों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि विधायक चंदन राम दास के प्रयासों से मंजूर इस सड़क के बनने से पगना, सक्तेश्वर, कठानी, हन्योली, गडियार, स्योपाखा, चनबौड़ी, बखौली, मयो, सिमतोली द्वितीय आदि गांवों को यातायात की सुविधा होगी।
कहा कि विधायक दास ने पीएमजीएसवाई के तहत सात और प्यारा गांवों को भी सड़क से जोड़ने के लिए छह किमी लंबी सड़क का प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों को लेकर अलग-अलग सर्वे हुआ है। ग्रामीण बसंत सिंह, बहादुर सिंह नेगी, गोविंद सिंह, हयात सिंह, आनंद अस्वाल, हरीश नेगी, शंकर अस्वाल और भगवान रावत ने क्षेत्र के लोगों से सड़क के निर्माण को लेकर कुछ लोगों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम में कतई नहीं आने की अपील की है।