{"_id":"5a2acf874f1c1bc45b8bae75","slug":"161512755079-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 वाहनों का चालान कर 3500 रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 वाहनों का चालान कर 3500 रुपये वसूले
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/गरुड़। पुलिस ने नगर क्षेत्र और गरुड़ में अभियान चलाते हुए 85 वाहनों का चालान कर 3500 रुपये का जुर्माना वसूला। बागेश्वर में कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बगैर रिफलेक्टर वाले 14, बगैर हेलमेट पहने 18 दोपहिया वाहनों, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाने पर एक, नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर दो वाहनों का चालान किया गया।
यातायात के नियमों का उल्लघंन करने पर वाहन चालकों से कुल 3500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उधर, गरुड़ में थाना बैजनाथ पुलिस ने प्रेशर हॉर्न लगे और बिना रिफ्लेक्टर लगे 50 वाहनों का चालान काटा।
थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल ने बताया कि प्रेशर हॉर्न और लाउडस्पीकर लगे वाहनों को किसी भी हालत में सड़क में नहीं चलने दिया जाएगा। शादी बारातों में म्यूजिक सिस्टम लगा कर वाहन चलाने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।