{"_id":"5cec470abdec220775594df9","slug":"15589886031314-bageshwar-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन
विज्ञापन
बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम के लिए ट्रायल हुआ। ट्रायल में 15 सदस्यीय टीम का चयन हुआ।
रविवार सुबह नौ बजे डिग्री कॉलेज मैदान में अंडर-14 क्रिकेट टीम का ट्रायल हुआ। इसमें 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन समिति ने 15 खिलाड़ियों का चयन किया। इसमें तनिष्क हरड़िया विकेटकीपर व कप्तान, हिमांशु बसेड़ा उपकप्तान, मयंक पंत, पंकज टाकुली, पंकज ऐरी, उमेश धामी, पंकज सिंह राठौर, विक्रम सिंहनेगी, रोहित टाकुली, विनोद सिंह दानू, भानू प्रताप, अशोक कुमार, विवेक सिंह, पीयूष कार्की, नीरज सिंह चुने गए। वहीं दयाल सिंह कोरंगा को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। चयनित खिलाड़ी 28 मई तक एसोसिएशन के पूर्णिमा गारमेंट्स स्थित दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं।
अंडर-19 टीम के लिए ट्रायल 31 को
बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 31 मई को डिग्री कॉलेज के मैदान में सुबह नौ बजे होंगे। ट्रायल के लिए इच्छुक खिलाड़ी हाईस्कूल का प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट फोटो के साथ हिस्सा ले सकते हैं। ट्रायल पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हरीश रावल, कमल बिष्ट की देखरेख में होगा। यह जानकारी एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश सोनियाल और सचिव रमेश सिंह दानू ने दी है। ब्यूरो