{"_id":"5b9d4cba867a5501346c2d46","slug":"151537035450-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग अवरुद्ध होने से गांवों का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग अवरुद्ध होने से गांवों का संपर्क कटा
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार की रात हुई बारिश के कारण पांच मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए। इससे कई गांव यातायात सुविधा से कटे हुए हैं। सड़कें बंद होने से संबंधित गांवों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि भयूं-गडेरा, दोफाड़-पपों रताइस, धरमघर- माजखेत, बैड़ा मझेड़ा- जारती मोटर मार्ग, लीली मोटर मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित है। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने अधिकारियों से मोटर मार्ग दुरुस्त करने का आदेश दिया है। प्रशासन ने आपदा से प्रभावित परिवारों को मुआवजा भी वितरित किया है। प्रशासन के अनुसार कपकोट विकास खंड में पिंडर नदी में बह गए ग्रामीण गंगा सिंह के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।