फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सीएचसी से पीपीपी मोड हटा पर सुविधाएं नहीं हुई दुरूस्त

सीएचसी से पीपीपी मोड हटा पर सुविधाएं नहीं हुई दुरूस्त

Mon, 14 May 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी से पीपीपी मोड हटा पर सुविधाएं नहीं हुई दुरूस्त
डेमो - फोटो : डेमो
कपकोट (बागेश्वर)। शील नर्सिंग होम बरेली, स्वास्थ्य विभाग के बीच तहसील मुख्यालय स्थित सीएचसी से हुआ पीपीपी मोड का पांच साल का अनुबंध रविवार रात पूरा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को अस्पताल का संचालन अपने हाथों लेना शुरू कर दिया है। अस्पताल में कर्मियों की भारी कमी के कारण पहले दिन यहां रोगियों के न तो एक्सरे हो सके और न ही जरूरी जांचें नहीं हो सकी। अस्पताल में ऑपरेटर न होने से अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहले से ही ताला लगा है। इन जांचों के लिए रोगियों को बाहर की शरण लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग और शील नर्सिंग होम बरेली के मध्य तहसील मुख्यालय पर स्थित सीएचसी का 13 मई 2013 को पांच साल का अनुबंध हुआ था। जो रविवार को पूरा हो गया है। शील ने स्वास्थ्य महानिदेशालय को अनुबंध के नवीनीकरण के लिए आवेदन भेजा है। निदेशालय ने इस मामले में कोई निर्णय लिया है। अलबत्ता सीएमओ के निर्देशन पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सोमवार को अस्पताल का संचालन अपने हाथों में लेना शुरू कर दिया है। अस्पताल में 11 में से सिर्फ पांच डॉक्टर हैं। प्रभारी को छोड़ अन्य डॉक्टरों को क्षेत्र के अन्य अस्पतालों से लाया गया है। अस्पताल में विभिन्न अस्पतालों में तैनात चार नए डॉक्टरों को तैनात किया गया है। अस्पताल में तीन फार्मेसिस्टों के सापेक्ष सिर्फ एक ही है। पहले दिन क्षेत्र के दो अन्य अस्पतालों से फार्मेसिस्ट मंगाए गए थे। अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट न होने के कारण रोगियों के खून, मल, मूत्र की जांच नहीं हो सकी है, तकनीशियन के बगैर लोगों के एक्सरे भी नहीं हो सके जबकि यहां ऑपरेटर न होने के कारण अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहले से ताला लगा है। प्रसव कक्ष में डॉक्टर हैं लेकिन अन्य कर्मचारी न होने के कारण यह काम भी प्रभावित रही। क्षेत्र के लोगों ने शासन, स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल की व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त करवाने को कहा है।
विज्ञापन


सीएचसी से पीपीपी मोड हटा पर सुविधाएं बहाल नहीं
ऑपरेटर न होने से अल्ट्रासाउंड कक्ष पहले से ही बंद
11 में से सिर्फ पांच डॉक्टर हैं अब यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed