{"_id":"599b131e4f1c1bc5648b4689","slug":"151503335198-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि भूमि में सड़क निर्माण का विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि भूमि में सड़क निर्माण का विरोध शुरू
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत कपकोट के हिचौड़ी, भयूं, बमसेरा ऐठांण और पाली डुंगरा के बीच से कृषि योग्य भूमि में एनएच के लिए चल रहे सर्वे का विरोध शुरू हो गया है। वार्ड के लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कृषि भूमि में सड़क का विरोध किया है। लोगों ने जबरन सड़क बनाने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।
सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि एनएच के लिए उनकी सिंचित कृषि योग्य भूमि में सर्वे किया जा रहा है। उनकी आजीविका का साधन खेतीबाड़ी है। यदि उनकी जमीन सड़क निर्माण में समाप्त हो गई तो उनकी आजीविका पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
लोगों ने जन हित को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्वे कृषि भूमि से हटकर किए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जबरन उनकी कृषि व सिंचित भूमि में सर्वे किया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। एसडीएम रवींद्र बिष्ट को पांच दर्जन लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया।