फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   रेट्रो साइलेंसर लगाकर बुलट चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

रेट्रो साइलेंसर लगाकर बुलट चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Wed, 02 Aug 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
रेट्रो साइलेंसर लगाकर बुलट चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
बागेश्वर। बुलट मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर लगाने की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को मोटरसाइकिलों से रेट्रो साइलेंसर हटाने के साथ ही संबंधित चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कई युवाओं ने शौकिया तौर पर अपनी मोटरसाइकिलों में रेट्रो साइलेंसर लगाए हैं। रेट्रो साइलेंसर से तेज ध्वनि होती है। यह ध्वनि सेहत के हिसाब से खतरनाक मानी गई है। इससे हार्ट मरीज, गर्भवती महिलाओं, वृद्धों सहित अन्य बीमार लोगों को खतरा हो सकता है। कुछ समय पूर्व लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने कई मोटरसाइकिलों से रेट्रो साइलेंसर हटाए थे। इसके बावजूद कई वाहनों में अभी भी रेट्रो साइलेंसर का उपयोग हो रहा है। शिकायत पर डीएम रंजना ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने एसपी को दुपहिया वाहनों से रेट्रो साइलेंसर हटाने के साथ ही चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही एआरटीओ को भी यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed