{"_id":"5b1d62524f1c1bf16e8b73c3","slug":"141528652370-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम के मामलों में तुरंत होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम के मामलों में तुरंत होगी एफआईआर
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। साइबर क्राइम के मामलों में कार्रवाई को लेकर पुलिस की आनाकानी के बीच महानिरीक्षक पूरन सिंह रावत ने मातहतों को तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामला दर्ज करने के साथ ही त्वरित जांच और भुक्तभोगी को राहत देने के लिए हर जरूरी कदम उठाने को कहा। कोताही पर कार्रवाई की चेेतावनी भी दी।
रविवार को बागेश्वर के दौरे के बीच आईजी ने मातहतों को ये निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने साइबर क्राइम के लगातार बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और रोकथाम के लिए प्रभावी पुलिस कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने माना कि पुलिस की आनाकानी के चलते इस तरह के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती। तुरंत कार्रवाई होगी तो साइबर अपराधियों के हौसले भी पस्त होंगे। उन्होंने मातहतों को साइबर क्राइम के मामलों में तुरंत कार्रवाई करने की हिदायत दी।
उन्होंने पुलिस के घटनास्थल पर देरी से पहुंचने की शिकायतों के बीच रेस्पांस टाइम सुधारने की नसीहत भी दी। चेताया कि पुलिस के मौके पर न होने से नागरिकों में गलत संदेश जाता है। पुलिस को हर घटना-दुर्घटना की स्थिति में जल्द से जल्द मौके पर मौजूदगी दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया में कानून व शांति व्यवस्था के लिए खतरा बने संदेशों पर नजर बनाए रखने और रोकथाम के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट के प्रयोग की नसीहत दी। एसपी को हेलमेट न पहनने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसपी मुकेश कुमार चौहान, सीओ महेश जोशी, कोतवाल टीआर वर्मा, एलआईयू प्रभारी अनिल नयाल आदि थे।
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय भवन निर्माण का प्रस्ताव मांगा
आईजी ने पुलिस कार्यालय और कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों को दूर करने के निर्देेश दिए। उन्होंने जिले के खस्ताहाल पुलिस कार्यालय भवन निर्माण का प्रस्ताव मांगा है। उन्होंने बैजनाथ आवासीय भवन और कमेड़ी चौकी भवन के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। आईजी ने कोतवाली में शौचालय और पानी की समस्या को देखते हुए योजना का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
इनसेट
वर्दी को लेकर सिपाही का जवाब तलब
आईजी के दौरे के बीच कोतवाली में एक महिला सिपाही की वर्दी दुरुस्त नहीं पाई गई। आईजी ने वर्दी मेें कमी पकड़ने के बाद सिपाही को फटकार लगाई। साथ ही कोतवाल को सिपाही का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
फोटो 10 बीजीएस 05 पी