{"_id":"5a87173a4f1c1ba1268bab45","slug":"141518802746-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल आडिट के विरोध में ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल आडिट के विरोध में ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सोशल ऑडिट के विरोध में ग्राम प्रधानों ने विकासखंड में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानों ने मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी और उनके द्वारा ली गई सामग्री का भुगतान नहीं किए जाने तक मनरेगा के कार्यों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को विकासखंड कार्यालय पहुंचे ग्राम प्रधानों ने कहा कि मनरेगा के मजदूरों का लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया है। दो साल से मनरेगा के तहत ली गई सामग्री का भुगतान भी अभी तक नहीं हुआ है। भुगतान करने के बजाय ग्राम पंचायतों का सोशल आडिट करने की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन स्थल पर सभी प्रधानों ने कहा कि मजदूरी और सामग्री का भुगतान किए बिना हो रहे सोशल ऑडिट का विरोध किया जाएगा। इसके बाद प्रधानों ने इस संबंध का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान ललित रौतेला, मोहन सिंह, कमल, सुंदर लाल, राजन राम आदि ग्राम प्रधान शामिल थे।