{"_id":"5ce19415bdec22077031741f","slug":"131558287381-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 42 विद्यार्थियों ने छात्रवृति परीक्षा उतीर्ण की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 42 विद्यार्थियों ने छात्रवृति परीक्षा उतीर्ण की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय साधन सह मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले से कुल 42 बच्चे उतीर्ण हुए हैं। जिसमें बागेश्वर तथा गरुड़ विकास खंड से 18-18, कपकोट विकासखंड के 16 बच्चे शामिल हैं। चयनित बच्चों में से 25 माध्यमिक तथा 17 जूनियर हाईस्कूल के हैं।
बागेश्वर के जूनियर पंद्रहपाली से दो, हरखोला, भतरौला, करुली, खोलियागांव से एक-एक, जबकि हाईस्कूल बिलोना, रवांईखाल, शाम से दो-दो बच्चे शामिल हैं। सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, डीईओ नरेश शर्मा, उप शिक्षाधिकारी पूनम चौहान, उप शिक्षा अधिकारी गरुड़ उम्मेद सिंह रावत, बीआरपी भुवन भट्ट, गिरीश नेगी, हेम लोहुमी, जूनियर संघ के जिलाध्यक्ष चरण सिंह बघरी, प्राथमिक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम पिलख्वाल ने खुशी जताई है।
ऐसे मिलेगी छात्रवृत्ति
13 मई तक चयनित छात्र-छात्राएं बैंक खाते, आधार कार्ड, कक्षा आठ की मार्कशीट की छाया प्रति सीईओ दफ्तर में जमा करेंगे। नेशनल स्कॉलर शिप पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। विद्यालयों को निर्धारित अवधि में ऑन लाइन पंजीयन कराना होगा।