फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा

बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा

Sun, 10 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा
बागेश्वर। पिछले 48 घंटों से जारी बारिश के बाद जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने नदी तटों से दूर रहने का अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। शनिवार को भी जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटों का आंकड़ा देखें तो जिले में सर्वाधिक बारिश गरुड़, कपकोट विकास खंड में हुई। दोनों ही विकास खंडों में पिछले 48 घंटों से तेज बारिश का दौर जारी है, जबकि बागेश्वर विकास खंड में अपेक्षाकृत कम बारिश दर्ज की गई। यहां रुक-रुककर आंशिक बारिश हुई। बारिश के बाद सरयू, गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके साथ ही गधेरे भी उफान पर आ गए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने एहतियातन नदी तट से दूर रहने का अलर्ट जारी कर दिया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि नदियों के जलस्तर में वृद्धि के बाद संबंधित एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि नदियों का जलस्तर अभी खतरे के निशान से दूर है।
विज्ञापन


चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत
बागेश्वर। बारिश के चलते चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। पिछले पांच दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जून की शुरुआत में पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया था। पांच जून की शाम से शुरू हुई बारिश के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार दिनभर रुक-रुककर बारिश के साथ ही बादल सूरज से अठखेलियां करते रहे। पांच किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिणी हवा चलती रही। हालांकि बारिश के बाद आर्द्रता बढ़कर 82 फीसदी पहुंच गई। इससे वातावरण में उमस महसूस की गई। बहरहाल बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के भीतर जिले में हुई वर्षा
बागेश्वर - 7.5 एमएम
गरुड़ - 80 एमएम
कपकोट - 45 एमएम

नदियों का जलस्तर
गोमती - 863.90 मीटर
सरयू - 864.80 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed