{"_id":"58e7d1204f1c1b081a5b5b1a","slug":"13-year-old-boy-dies-due-to-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से 13 साल के बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से 13 साल के बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के लोब गांव में बकरी के मेमने से खेल रहे एक बच्चे पर बिजली गिर गई। परिजन उसे वाहन से तत्काल जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार को दिन में लगभग दो बजे खांकर क्षेत्र के लोब गांव निवासी मनमोहन लोबियाल का 13 वर्षीय पुत्र ऋतिक लोबियाल घर के बाहर बकरी के मेमने के साथ खेल रहा था। इसी दौरान जोर की बिजली कड़कते ही रितिक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे वाहन से जिला अस्पताल लाए। जहां पर जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऋतिक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पटवारी प्रवीण सिंह टाकुली ने जिला अस्पताल पहुंचकर ऋतिक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बागेश्वर के उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने मृतक बच्चे के परिजनों को सांत्वना देते हुए मुआवजा देने का आश्वासन दिया। ऋतिक जूनियर हाईस्कूल सरना में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उसका एक बड़ा भाई और एक बहन है। मनमोहन मजदूरी करता है। बेटे की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।