{"_id":"5e8323108ebc3e72b75407c4","slug":"128-tourists-stranded-in-bageshwar-district-due-to-lockdown93","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के चलते बागेश्वर जिले में 128 पर्यटक फंसे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बागेश्वर के कौसानी में लॉकडाउन के बाद फंसे पर्यटक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
124 सैलानी बंगाली तो 4 दिल्ली के सभी को कौसानी के होटलों में रुके
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। लॉकडाउन के बाद से जिले में 128 पर्यटक फंसे हैं। इनमें 124 सैलानी बंगाली आैर 4 पर्यटक दिल्ली के हैं।यह सभी पर्यटक कौसानी के विभिन्न होटल, गेस्टहाउस और होटलों में रुके हैं। लॉकडाउन के चलते वाहनाें के आवागमन में लगी राेक के बाद इन पर्यटकों को घर वापसी का मौका नहीं मिला। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि यह सभी सैलानी लॉकडाउन से पहले आ गए थे। सभी सैलानी बीते 21 मार्च से 128 पर्यटक काैसानी में रुके हैं। इसलिए जाे जिस हाेटल में ठहरे थे, उनको वहीं पर रहने की हिदायत दी गई है। बताया कि 67 सैलानी कौसानी के एक होटल में रुके हैं। 37 सैलानी दूसरे होटल में ठहरे हुए हैं। 13 पर्यटक जिला पंचायत के डाकबंगले में रुके हैं। 6 सैलानी कौसानी के केएमवीएन के गेस्टहाउस में हैं। 5 पर्यटक कौसानी के अनाशक्ति आश्रम में हैं। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि प्रशासन की आेर पर्यटकों के के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सभीे सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। सैलानियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। सैलानी फोन से अपने परिजनों के संपर्क में हैं। सैलानी लॉकडाउन की अवधि पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। कालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।