{"_id":"5bfecf90bdec2241486fc73a","slug":"121543425936-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग को काश्तकार बैठा आमरण अनशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग को काश्तकार बैठा आमरण अनशन पर
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। हरसीला के एक ग्रामीण को पीएमजीएसवाई की अनर्सा-हरसीला-कन्यालीकोट सड़क निर्माण में कटी नाप भूमि और फलदार पेड़ों का अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। जबकि इस सड़क को बने 11 साल हो गए हैं। मुआवजा न मिलने परेशान किसान ने बुधवार को सुबह कलक्ट्रेट में अनशन शुरू किया। दिन में दो बजे पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया।
अनशन पर बैठे हरसीला निवासी नैन सिंह ने कहा कि पीएमजीएसवाई ने वर्ष 2007 -08 में अनर्सा -हरसीला - कन्यालीकोट सड़क का कटान किया। सड़क के निर्माण में उसकी सात नाली भूमि प्रभावित हो गई। आम, नाशपाती, अमरूद और नीबूू आदि के कई पेड़ और उपजाऊ खेत मलबे में दब गए। सड़क पर यातायात सुचारु है। पर उसे आज तक क्षति का मुआवजा नहीं मिल पाया है। मुआवजे के लिए उन्होंने तीन बार आंदोलन किया लेकिन झूठे आश्वासन के सिवाय कुछ भी नहीं मिला। एडीएम राहुल गोयल के निर्देश पर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने मौके पर जाकर नैन सिंह को मुआवजे का शीघ्र भुगतान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मुआवजा बनाने की कार्यवाही चल रही है। इससे संतुष्ट होकर नैन सिंह ने अनशन समाप्त कर दिया।