{"_id":"5afb168f4f1c1bd1408b57e7","slug":"121526404751-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों, शिक्षकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों, शिक्षकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया
Updated Tue, 15 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगरपालिका परिषद द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन मंगलवार को ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में बच्चों, शिक्षकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। जैविक, अजैविक कूड़े को अलग रखने के फायदे बताए गए। ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि साप्ताहिक स्वच्छता कार्यक्रम के तहत लोगों को सफाई के लिए गांधीगीरी के माध्यम से प्रेरित किया जाएगा। व्यापारियों के साथ बैठक करने के साथ ही नगर के विभिन्न चौराहों में प्रोजेक्टर के माध्यम से टेलीफिल्में दिखाकर सफाई के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। बागनाथ मंदिर के घाटों की सफाई की जाएगी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक उमेश जोशी, प्रधानाध्यापक ललित जोशी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और पालिका कर्मी मौजूद थे।
कपकोट (बागेश्वर)। इंटर कॉलेज असों के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गोद लिए स्थानीय असों गांव में मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान वह प्रेरणादायक नारे लगा रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों को जैविक, अजैविक कूड़े के प्रबंधन के बारे में बताया। इससे बीमारियां फैलती हैं। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता से होने वाले लाभ, हानि के बारे में बताया। रैली एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रकाश टाकुली के मार्गदर्शन में निकली। वहां शिक्षकों में अनीता धपोला, तारा सिंह कोश्यारी, सुभाष जोशी आदि थे।