फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मेला क्षेत्र में आज से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

मेला क्षेत्र में आज से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Fri, 12 Jan 2018 10:50 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में आज से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात को नियंत्रित करने के लिए छह बैरियर बनाए गए हैं। 13 से 20 जनवरी तक मेला क्षेत्र में हल्के और भारी कोई भी वाहन नहीं चल सकेंगे। बसों का रूट भी परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन


उत्तरायणी मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए नगर के अलग-अलग रूटों में बैरियर बनाए गए हैं। इनमें गरुड़ मोटर मार्ग, ताकुला, भराड़ी, कांडा, अमस्यारीकोट और विकास भवन रोड पर बैरियर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


मेला अवधि में कपकोट, भराड़ी और रीमा की ओर संचालित होने वाली बसें भराड़ी टैक्सी स्टैंड से संचालित होंगी। गरुड़, बैजनाथ, ग्वालदम के लिए बसों का संचालन थाने के पास पिंडारी वर्कशॉप से होगा। कांडा, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग के लिए बसें एआरटीओ तिराहा से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकुला, अल्मोड़ा, हल्द्वानी के लिए बसों का संचालन हाइडिल तिराहे से होगा। कपकोट, भराड़ी, कांडा के लिए हल्के वाहन एआरटीओ तिराहा-चंडिका मंदिर और जिला कार्यालय से होते हुए अल्मोड़ा रूट पर संचालित किए जाएंगे।

दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय
बागेश्वर। मेले के दौरान मेलार्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए दोपहिया वाहनों पर भी नियंत्रण रहेगा। दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है।


गरुड़ रोड में केमू स्टेशन, ताकुला रोड में जवाहर सिंह परिहार प्लॉट, भराड़ी रोड में प्रकटेश्वर मंदिर के पास, कांडा रोड में करन रेस्टोरेंट के पास दोपहिया वाहन पार्क किए जाएंगे।

एसपी मुकेश कुमार ने यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों को हेलमेट का प्रयोग करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed