{"_id":"59e4e9dd4f1c1b59678b6405","slug":"121508174301-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडर घाटी के गांवों में सफाई अभियान चलाएंगे ट्रेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडर घाटी के गांवों में सफाई अभियान चलाएंगे ट्रेकर
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान और ओएनजीसी की टीम पिंडर घाटी के गांवों में सफाई अभियान चलाएगी। टीम के सदस्य गांवों और ट्रैकिंग रूट में फैले अजैविक कूड़े को एकत्रित कर अपने साथ लाएंगे। इस अभियान में ग्रामीणों को भी जागरूक किया जाएगा। टीम के सदस्यों को बागेश्वर से मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभियान सराहनीय है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटक, ट्रैकर सहित स्थानीय लोग प्लास्टिक, पॉलिथीन सहित अन्य अजैविक कूड़ा वहीं पर छोड़ आते हैं। अजैविक कूड़े के कारण पर्यावरण को सबसे अधिक खतरा पहुंचता है।
उन्होंने कहा कि यदि नदी हिमालय से साफ बहेगी तो आगे जाकर उसकी निर्मलता बनी रहेगी। टीम लीडर पुरमल सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि इस अभियान के तहत पिंडर घाटी के बाछम, खाती, समदर, जातोली, खर्किया, सुराग, बदियाकोट, तीख, डोला, किलपारा, बोराचक, झारकोट, उंगिया, कुंवारी आदि गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
टीम वहां प्रचार सामग्री बांटकर लोगों को नमामि गंगे और स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ेगी। ग्रामीणों को कूड़ा प्रबंधन की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटकों को भी अजैविक कूड़ा वापस लाना चाहिए। हिमालय की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है। टीम में विश्वदेव पांडेय, मनीष कसनियाल, चंचल प्रसाद, काशी सिंह खत्री, हरीश कुमार, भुवन चौबे समेत सहित 20 सदस्य शामिल हैं।