फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   समस्याओं का समाधान को लेकर प्रधानों ने किया प्रदर्शन

समस्याओं का समाधान को लेकर प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 27 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान को लेकर प्रधानों ने किया प्रदर्शन
बागेश्वर। ग्राम प्रधानों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने से वह भड़के हुए हैं। संघर्षरत ग्राम प्रधानों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें उन्होंने लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर ग्राम समृद्धि और स्वच्छता कार्यक्रम के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने कहा है कि प्रधानगण राज्य वित्त में कटौती के विरोध, मानदेय बढ़ाने, पंचायती राज एक्ट लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस बीच चर्चा है कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और सूबे के मुख्य सचिव ने एक से 15 अक्तूबर तक ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक वह ग्राम पंचायतों में होने वाली बैठकों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह गढ़िया, ब्लॉक अध्यक्ष बागेश्वर गिरीश टंगड़िया, कपकोट आनंद मेहता, राकेश नेगी, कमला नेगी, राजेंद्र कांडपाल, हरीश सिंह, रेखा देवी, भगवती देवी, चंद्रशेखर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed