{"_id":"599dc5ee4f1c1b76568b473d","slug":"121503512046-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर की दो दुकानों से दूध, दही के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर की दो दुकानों से दूध, दही के सैंपल लिए
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नगर की विभिन्न दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान दो दुकानों से दूध और दही के नमूने लिए।
संयुक्त खाद्य आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला खाद्य अभिहित अधिकारी एके फुलोरिया और खाद्य इंस्पेक्टर प्रकाश चंद्र फुलारा ने बुधवार को भी नगर की विभिन्न दुकानों में छापेमारी की। नगर की पिंडारी रोड स्थित एक दुकान से बरेली से आने वाले पैकेट वाले दूध का नमूना लिया, जबकि एक अन्य दुकान से दही का नमूना लिया गया। खाद्य अभिहित अधिकारी ने बताया कि दोनों सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि मिलावटी और एक्सपायरी डेट का सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।