{"_id":"654e149e52e1f250030ff754","slug":"12-posts-including-fire-officer-vacant-in-bageshwar-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali: बागेश्वर में खतरनाक हो सकती है दिवाली की रात, ये है चौंकाने वाली बात...वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali: बागेश्वर में खतरनाक हो सकती है दिवाली की रात, ये है चौंकाने वाली बात...वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Fri, 10 Nov 2023 05:01 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 10 Nov 2023 05:01 PM IST
सार
त्योहार के दिनों में नगर से लेकर गांव तक आग लगने की घटनाएं हो जातीं हैं। ऐसे में दमकल विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसके बावजूद फायर सर्विस में कर्मचारियों की कमी है। फायर सर्विस में अग्निशमन अधिकारी समेत 12 कार्मिकों के पद खाली हैं।
विज्ञापन
दीपावली
- फोटो : अमर उजालाPixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली में लोग जमकर आतिशबाजी जलाते हैं। इस कारण त्योहार के दिनों में नगर से लेकर गांव तक आग लगने की घटनाएं हो जातीं हैं। ऐसे में दमकल विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसके बावजूद फायर सर्विस में कर्मचारियों की कमी है। फायर सर्विस में अग्निशमन अधिकारी समेत 12 कार्मिकों के पद खाली हैं। ऐसे में दिवाली के दौरान आग लगने की घटनाएं होने पर दिक्कत बढ़ सकती है।
विज्ञापन
दीपावली को देखते हुए दमकल विभाग आजकल नगर में आग के संभावित खतरों का निरीक्षण कर रहा है। व्यापारियों और संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को सजग किया जा रहा है। उन्हें फायर उपकरणों का इस्तेमाल करने के तरीके बताए जा रहे हैं। दीपावली में नगर के सरयू घाट पर लगने वाली आतिशबाजी की दुकानों में भी फायर कर्मचारियों की तैनाती रहती है।
विज्ञापन
वहीं नगर और ग्रामीण इलाकाें में आग लगने पर उसे बुझाने का जिम्मा भी रहता है। विभाग में सृजित 37 पदों के सापेक्ष 25 कार्मिक तैनात हैं जबकि 12 पद खाली हैं। दो अधिकारी प्रशिक्षण लेने गए हैं। ऐसे में कर्मचारियों की कमी परेशानी का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
दीपावली के लिए ड्यूटी लगाई जा रही है। विभाग के पास दो बड़े, एक छोटा वाहन, पंप उपलब्ध है। कर्मचारियों की उपलब्धता के अनुसार त्योहार पर ड्यूटी लगाई जाएगी। त्योहार को देखते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अन्य संस्थानों पर भी जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं, ताकि लोग सजग रहें और आग लगने की घटना न हो। - त्रिलोक राम, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, बागेश्वर।
स्वीकृत और रिक्त पदों का विवरण
पदनाम रिक्त पदों की संख्या
अग्निशमन अधिकारी 01
फायरमैन 10
फायर वाहन चालक 01