{"_id":"5c5f12acbdec224a415dc4c4","slug":"11549734572-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.73 करोड़ से चमकेंगी कपकोट की छह सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.73 करोड़ से चमकेंगी कपकोट की छह सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। शासन ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र की लंबित छह सड़कों के निर्माण, सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 8.73 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही यातायात की समस्या से निजात मिलेगी।
क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि इसके अंतर्गत शासन ने राज्य योजना मद के तहत तीन किमी लंबी कमेड़ीदेवी-झांकरा सड़क के निर्माण के लिए 1.79 करोड़, विजयपुर-ढपटी-बांसतोली सड़क पर किमी छह में सुधारीकरण 71.68 लाख, खल्दोड़ी गांव तक सड़क निर्माण के लिए 13.95 लाख, 4.50 किमी लंबी सिमकूना - बाजड़ - मछियाकोट सड़क निर्माण के लिए 2.30 करोड़ , पांच किमी लंबी रावतसेरा-डोबरगाड़ा-धारी द्वितीय सड़क निर्माण के लिए 2.54 करोड़ और सनगाड़-बास्ती सड़क पर किमी एक, दो में सुुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 1.23 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का आभार जताया। ब्यूरो