फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बर्फबारी इलाकों में मिट्टी का तेल शीघ्र भेजें

बर्फबारी इलाकों में मिट्टी का तेल शीघ्र भेजें

Tue, 19 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी इलाकों में मिट्टी का तेल शीघ्र भेजें
बागेश्वर। बिजली और गैस सुविधा से वंचित उपभोक्ताओं को प्रति कार्ड दो लीटर मिट्टी का तेल मिलेगा। डीएम ने पूर्ति अधिकारी को कपकोट के बर्फबारी वाले इलाकों में मिट्टी तेल का कोटा शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बिजली और गैस सुविधा से वंचित उपभोक्ताओं को मिट्टी तेल वितरण के संबंध में आयोजित बैठक में प्रति कार्ड दो लीटर मिट्टी का तेल उपलब्ध कराने पर विचार विमर्श किया गया। डीएम ने जनपद में स्थित गैस ऐजेंसियों में बैकलॉग और आपूर्ति से संबंधित जानकारी ली। जिलापूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी ने बताया कि पांच किलोग्राम के छोटे घरेलू सिलेंडर बाजार में उपलब्ध कराए जाने हैं। एक सिलेंडर की कीमत 800 सौ रुपये है। सिलेंडर की रिफलिंग 350 रुपये में होगी। सिलेंडर गैस सर्विस के माध्यम से परचून और अन्य दुकानों में उपलब्ध कराए जाएंगे। डीएम ने पूर्ति अधिकारी को छोटे सिलेंडरों की बिक्री वाले प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने और समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा। उपभोक्ताओं के बैंक खाते सीडिंग की समीक्षा भी की गई। बैंक खाते खोलने के संबंध में पूर्ति निरीक्षकों ने पैन कार्ड की अनिवार्यता के कारण बैंक खाते खोलने में दिक्कत आने की बात कही। बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में महिला मुखिया के अत्यधिक वृद्ध होने के कारण बैंक खाता खोलना संभव नहीं हो पा रहा है। इस पर डीएम ने दूरस्थ क्षेत्रों में बैंक खाता खोलने के लिए शिविर लगाने को कहा।
विज्ञापन


डीएम ने एमडीएम की समीक्षा करते हुए सभी पूर्ति निरीक्षकों और केंद्र प्रभारियों को चावल की गुणवत्ता पर ध्यान देेने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि खराब चावल प्राप्त होने पर उसकी जानकारी उच्च अधिकारी को दें। उन्होंने सभी पूर्ति निरीक्षकों से सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, प्रबंधक गैस सर्विस जीएस बाफिला, पूर्ति निरीक्षक जीबी पांडेय, लीना चंद्रा, राजेंद्र प्रसाद बिष्ट, केंद्र प्रभारी परमिंदर सिंह, राजेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed