{"_id":"5a0dc1594f1c1ba7668b46ce","slug":"11510850905-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायल बिछाने के काम में नहीं आ रही तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायल बिछाने के काम में नहीं आ रही तेजी
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। लोनिवि ने इन दिनों पिंडारी सड़क के कपकोट पुल के समीप टाइल बिछाने के लिए कपकोट-कर्मी सड़क को 19 नवंबर तक के लिए यातायात के लिए बंद रखा है। हालांकि जिस तेजी से काम होना चाहिए था, नहीं हो रहा है। इस व्यस्त सड़क में केवल दिन में काम हो रहा है। बागेश्वर और तहसील मुख्यालय की ओर आने वाले वाहनों को 10 किमी घूमकर रीठाबगड़ और भराड़ी से होकर जाना पड़ रहा है। सड़क के काम में तेजी न आने से लोग परेशान है। लोगों ने लोनिवि से सड़क के प्रस्तावित काम दिन के अलावा रात में भी पूरे कराने को कहा है।
मालूम हो कि लोनिवि ने इन दिनों पिंडारी रोड के कपकोट पुल के समीप टाइल बिछाने के लिए कपकोट-कर्मी सड़क पर 19 नंवबर तक वाहनों का आवागमन बंद कर रखा है। सड़क पर काम सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक ही चलता है। रात में काम नहीं होने से टाइलों के निर्धारित समय के भीतर बिछना संभव नहीं लग रहा है। लोगों का कहना है कि यदि टाइल जल्दबाजी में बिछाए गए तो वह जल्दी क्षतिग्रस्त होने लगेेंगे। सड़क के बंद होने से कपकोट तहसील को जाने वाले वाहनों को भराड़ी, रीठाबगड़ होकर जाना जाना पड़ रहा है, जबकि बागेश्वर की ओर जाने वाले वाहनों को रीठाबगड़ भराड़ी होकर जाना पड़ रहा है।
सड़क बंद होने से क्षेत्र के व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। स्कूलों में वाहनों के जरिए जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि से सड़क के प्रस्तावित कार्यों को युद्धस्तर पर शीघ्र पूरा कराने को कहा है। लोनिवि के ईई संजय पांडेय ने कहा कि टाइल बिछाने का काम समय पर पूरा कर लिया जाएगा।