{"_id":"599c67484f1c1b206f8b459b","slug":"11503422280-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांह पर काला फीता बांधकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांह पर काला फीता बांधकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के कर्मियों का विरोध जारी है। कर्मचारियों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी बांह पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन 23 अगस्त तक जारी रहेगा।
केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर बागेश्वर के सभी उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के कर्मचारी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने, टीजी संवर्ग के कार्मिकों की पदोन्नति अवर अभियंता पदों पर करने, अन्य विभागों की तरह ऊर्जा कार्मिकों को भी ईपीएफ के स्थान पर जीपीएफ सुविधा का लाभ देने आदि मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं।
मंगलवार को कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधी। प्रदर्शन करने वालों में एमसी उपाध्याय, डीसी उपाध्याय, राजेंद्र नगरकोटी, खंडीय अध्यक्ष राजेंद्र साही, सचिव रमेश चंद्र सिंह, देवेंद्र नेगी, मदन जोशी, आनंद भाकुनी, जगदीश टम्टा, सुरेश उपाध्याय, राजेंद्र नाथ आदि थे।