{"_id":"5c1d221cbdec2256f972b1ce","slug":"111545413148-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन दल के सदस्यों ने की आजीविका कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन दल के सदस्यों ने की आजीविका कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। केंद्रीय मंत्रालय से आए मिशन दल के सदस्यों ने जिले में आजीविका के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समूह के सदस्यों से सीधा संवाद भी किया।
मिशन दल के प्रो. भानू मूर्ति, रमेश के सिन्हा तथा उपायुक्त ग्राम्य विकास विभाग जीएस खाती के नेतृत्व में बागेश्वर जिले के तीनों ब्लॉकों में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण कर समीक्षा की गयी। पचना गाँव में ग्राम पंचायत द्वारा किये गये विकास कार्यों में समुदाय की भागीदारी, मनरेगा के तहत संचालित कार्य एवं एकीकृत आजीविका परियोजना द्वारा गठित उत्पादक समूहों द्वारा की जा रही सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों की समीक्षा की। समीक्षा दल ने कपकोट में मां चिल्ठा आजीविका स्वायत्त सहकारिता द्वारा कपकोट विकासखंड के मुनार ग्राम में मंडुवा यूनिट में मंडुवा बिस्कुट, चौलाई के बिस्कुट, मक्का के बिस्कुट व मंडुवा लडडू, चैलाई लड्डू तथा प्रोसेेसिंग यूनिट में भ्रमण किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा व दस्तावेज आंकलन कर सहकारिता द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की। भ्रमण में सीडीओ एसएस पांगती, डीपीआरओ पूनम पाठक, डीडीओ केएन तिवारी, पीडी शिल्पी पंत, आजीविका के परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय, विरेंद्र गुसांई आदि थे। ब्यूरो