{"_id":"5b7323bc42c79222e90e3d3d","slug":"111534272444-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से भारत गौरव पर्व मनाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से भारत गौरव पर्व मनाएगी भाजपा
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भाजपा स्वतंत्रता दिवस से 21 अगस्त तक भारत गौरव पर्व मनाएगी। इसके तहत प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के जरिए भाजपा बूथ स्तर पर मतदाताओं को अपने पक्ष में साधने की कोशिश करेगी।
मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इसमें पर्व की रूपरेखा के साथ ही प्रस्तावित एजेंडे पर चर्चा हुई। पर्व के अंतिम चरण में हर न्याय पंचायत स्तर पर शक्ति केंद्रों का गठन कर प्रमुख का चुनाव और कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, राम सिंह कोरंगा, शिव सिंह बिष्ट, सुरेश कांडपाल, मनोज ओली, प्रकाश साह, दीपा आर्या, महेश खेतवाल, जीएस बाफिला, कुंदन परिहार आदि थे।
राफेल पर गुमराह कर रही कांग्रेस : गढ़िया
बागेश्वर। भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने कांग्रेस पर राफेल मामले को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कहा कि अपनी नाकामी को ढकने के लिए कांग्रेस नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को अपने कार्यकाल में हुए घोटालों के साथ ही क्षेत्रीय भ्रष्टाचार के मामले याद दिलाए। मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में जिलाध्यक्ष ने देश के रक्षा मोर्चे पर कांग्रेस के रुख की भर्त्सना की।