फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सड़कों में घूम रहे लावारिश पशुओं को भेजा जाएगा गो सदन

सड़कों में घूम रहे लावारिश पशुओं को भेजा जाएगा गो सदन

Mon, 07 May 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सड़कों में घूम रहे लावारिश पशुओं को भेजा जाएगा गो सदन
बागेश्वर। जिला प्रशासन ने नगर की सड़कों में घूम रहे लावारिस पशुओं को गो सदन पहुंचाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी ने रविवार को कपकोट तहसील के नाकुरी क्षेत्र में संचालित हो रहे गो सदन और जमीन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अधिकांश पशुपालक बूढ़ी हो चुकी गायों और बछड़ों को सड़कों पर छोड़ देते हैं। वर्तमान में नगर की सड़कों में दो दर्जन से अधिक लावारिस पशु घूम रहे हैं। इन पशुओं के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित होता है। कई बार पशु राहगीरों पर हमला कर देते हैं। इस समस्या को देखते हुए डीएम रंजना राजगुरु ने नगरपालिका को गोशाला निर्माण के लिए भूमि चयनित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


रविवार को अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने नाकुरी में एक योगी द्वारा संचालित की जा रही गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने टिनशेड निर्माण के लिए गोशाला के आसपास की जमीन भी देखी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नाकुरी में पहले से एक गोशाला संचालित हो रही है। गोशाला संचालक से नगर के पशुओं को रखने के संबंध में वार्ता की गई। उनकी ओर से टिन शेड की कमी, चारे की समस्या सहित कुछ अन्य समस्याएं बताई गई हैं। गोशाला संचालक द्वारा यदि नगर में घूम रहे पशुओं को रखने की सहमति दी जाती है तो उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा। 10 मई को इस संबंध में बैठक होनी है। कहा कि डीएम के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांड़ के हमले में हो चुकी है एक व्यक्ति की मौत
बागेश्वर। पशुपालकों द्वारा छोड़े जाने वाले पशु लोगों के लिए बड़ी समस्या साबित हो रहे हैं। पिछले वर्ष एक लावारिस सांड़ के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई थी। जबकि अलग-अलग स्थानों पर एक दर्जन लोग घायल हुए थे। इस समस्या के बाद नगरपालिका ने तीन बार ट्रकों में भरकर जानवरों को मैदानी क्षेत्र स्थित गोसदन भेजा था। मगर अब एक बार फिर लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed