{"_id":"5aeca11f4f1c1bea118b5304","slug":"111525457183-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें और जीपें बारातों में बुक यात्रियों की फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें और जीपें बारातों में बुक यात्रियों की फजीहत
Updated Fri, 04 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शादी का सीजन चलने से आजकल अधिकांश बसें और जीपें बारात के लिए बुक हैं जिससे इधर-उधर जाने वाले यात्री परेशान हैं। वाहनों की कमी के कारण उन्हें गाड़ियां नहीं मिल पा रही हैं। कई रूटों पर यात्रियों को अधिक किराया देकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।
जिले की यातायात व्यवस्था केमू की बसों और प्राइवेट जीपों पर निर्भर है। बागेश्वर से हल्द्वानी, अल्मोड़ा, कौसानी, गरुड़ रूटों पर नियमित केमू की बसें संचालित होती हैं। इसके अलावा लंबी रूटों के साथ ही जिले के शेष आंतरिक मार्गों पर टैक्सियों का संचालन होता है। इन दिनों बारात का सीजन होने से बस और टैक्सियों के बुकिंग पर होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। विभिन्न रूटों में यात्रियों को घंटों तक वाहनों की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
केमू की तीन बसें अल्मोड़ा- गंगोलीहाट, रानीखेत-ओगला और बागेश्वर-उडियारीबैंड इस समय आउट ऑफ रूट हैं। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। जीपों के भी बुकिंग पर होने से बागेश्वर-कपकोट, गरुड़, कांडा, काफलीगैर आदि रूटों में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की कमी के कारण कुछ स्थानों पर यात्री अधिक किराया देकर गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हैं। केमू के स्थानीय प्रबंधक धरणीधर जोशी ने बताया कि तीनों बस सेवाएं जल्द ही सुचारु हो जाएंगी।