{"_id":"6003322d8ebc3e31c77be477","slug":"110-personnel-put-corona-vaccine-in-two-centers-bageshwar-news-hld4114297164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में सीएमओ जोशी ने लगवाया कोरोना का पहला टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में सीएमओ जोशी ने लगवाया कोरोना का पहला टीका
विज्ञापन
बागेश्वर के सीएमओ कार्यालय स्थित केंद्र में टीकाकरण कराते पर्यावरण मित्र निर्मल कुमार। संवाद न?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर जिलेदो टीकाकरण केंद्रों में 110 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। पहले चरण के टीकाकरण के लिए सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल में एक-एक टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। जिला चिकित्सालय में टीकाकरण के लिए 60 लोगों का और सीएमओ कार्यालय में 50 लोगों का डाटा पोर्टल में अपलोड था। इन्हीं लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ कार्यालय में पहला टीका सीएमओ डॉ. बीडी जोशी और जिला अस्पताल में पहला टीका डॉ. मुन्ना लाल को लगाया गया।
टीकाकरण के लिए सभी को सूचना एक दिन पहले एसएमएस से दे दी गई थी। फोन से भी इसकी जानकारी संबंधित लोगों को दी गई। जिन लोगों का नाम स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल में दर्ज था, इन्हीं को टीका लगाया गया। सबसे पहले पंजीकृत कर्मी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। टीकाकरण सूची में जिन लोगों का दर्ज था। उनसे निर्धारित प्रारूप में फार्म भरवाए गए। उनके दस्तावेजों का पंजीकरण सूची से मिलान कर पंजीकरण कार्ड दिया गया। पंजीकरण के बाद उन्हें प्रतीक्षा कक्ष में बिठाया गया। इसके बाद एक-एक कर कोरोना वैक्सीन कक्ष में भेजा गया। टीका लगाने के बाद आधा घंटे तक संबंधित व्यक्ति को निगरानी में रखा गया। टीकाकरण के बाद उन्हें प्रथम टीका लगने का प्रमाणपत्र दिया गया, प्रमाणपत्र में प्रधानमंत्री मोदी की फोटो चस्पा थी।
दोनों केंद्रों में ठीक सुबह नौ बजे से टीकाकरण का कार्य प्रारंभ हो गया था। करीब साढ़े नौ बजे सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. जोशी और जिला अस्पताल में डॉ. मुन्ना लाल ने टीका लगवाया। इसके बाद एक-एक कर स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए। शाम पांच तक टीकाकरण का कार्य चला। लोग टीका लगाने के लिए टीकाकरण केंद्र तक अपनी व्यवस्था से आए थे।
विज्ञापन
पहले दिन लगने थे दो सौ लोगों को टीके
बागेश्वर। पहले दिन दोनों केंद्रों में 100-100 लोगों को टीका लगाया जाना था। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि पोर्टल में जिला अस्पताल में 60 और सीएमओ कार्यालय में 50 ही लोगों का डाटा फीड हो पाया था। इसीलिए इतने ही लोगों को टीका लगाया गया। शेष लोगों का पोर्टल में डाटा फीड नहीं हो पाया। पोर्टल में जिन लोगों का डाटा अपलोड होगा। उन्हीं लोगों का टीकाकरण करने का नियम है। (संवाद)
बुध, शनिवार और रविवार को नहीं लगेंगे टीके
बागेश्वर। सीएमओ डॉ बीडी जोशी ने बताया कि सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीके लगाए जाएंगे। बुधवार, शनिवार और रविवार को टीके नहीं लगाए जाएंगे। बताया कि जिन चार दिनों में टीके लगने हैं, यदि कोई अवकाश पड़ा तो उस दिन टीके नहीं लगेंगे। (संवाद)
टीकाकरण से परिजन से भी थे खुश
काव्य ने पिता को दी शुभकामना
बागेश्वर। जिला अस्पताल में टीकाकरण कराने वाले आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. एजल पटेल के पुत्र काव्य पिता द्वारा टीकाकरण कराने की सूचना पाकर सुबह से ही काफी खुश थे। काव्य ने बताया कि उन्होंने पापा को टीकाकरण के लिए जाते समय शुभकामना दी। उनके मन में टीकाकरण को लेकर किसी प्रकार का कोई संशय नहीं था। (संवाद)
टीकाकरण को लेकर शुभम भी थे उत्साहित
बागेश्वर। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय के पुत्र शुभम उपाध्याय भी कोरोना टीकाकरण को लेकर काफी उत्साहित थे। शुभम का कहना था कि कोरोना जैसी भयानक बीमारी से बचाव के लिए सभी लोगों को टीके लगाने चाहिए। इसमें किसी तरह से घबराना नहीं चाहिए। (संवाद)
टीका लगाने के बाद उत्साहित दिखे डॉ. जोशी
बागेश्वर। एसएमओ कार्यालय के केंद्र में पहला टीका लगाने के बाद सीएमओ डॉ. बीडी जोशी काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि टीका लगाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। टीकाकरण के बाद भी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही आम जनता को जागरूक करने के लिए उन्होंने सबसे पहले टीका लगाने का निर्णय लिया था। (संवाद)
फ
किसी तरह की नहीं हुई टीकाकरण में
बागेश्वर। जिला अस्पताल में पहला टीका लगाने के बाद डॉ. मुन्ना लाल प्रफुल्लित दिखाई दिए। उनका कहना था कि टीकाकरण में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। 28 दिन बाद फिर दूसरा टीका लगाएंगे। सभी लोगों को टीकाकरण में उत्साह दिखाना चाहिए।
अफवाह से बचें लोग : डॉ. टोलिया
बागेश्वर। सीएमओ कार्यालय के केंद्र में दूसरा टीका लगवाने वाले जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एनएस टोलिया का कहना था कि टीका लगाने के बाद खुद को स्वस्थ महसूस किया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए किसी प्रकार की अफवाह में लोगों को नहीं आना चाहिए। (संवाद)
स्वत: स्फूर्त होकर आगे आएं लोग : डॉ. पटेल
बागेश्वर। जिला अस्पताल में दूसरा टीका लगवाने वाले डॉ. एजल पटेल का कहना था कि टीकाकरण में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। सभी लोगों को टीका लगाने के लिए स्वत: स्फूर्त होकर आने आना चाहिए। इसके प्रति और लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। (संवाद)
टीकाकरण के लिए प्रत्येक केंद्र में आठ कर्मी थे तैनात
बागेश्वर। बागेश्वर के दोनों केंद्रों में आठ-आठ स्वास्थ्य कर्मी तैनात थे। इनमें पांच महिला और तीन पुरुष स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक केंद्र में पुलिस और पीआरडी जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिस कर्मियों ने टीका लगाने आने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन का कार्य भी निपटाया। (संवाद)

बागेश्वर जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन कराते डॉ. एजल पटेल। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR