फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   आयुक्त ने वीसी के जरिये देखी खनन पट्टों की तस्वीर

आयुक्त ने वीसी के जरिये देखी खनन पट्टों की तस्वीर

Thu, 02 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
आयुक्त ने वीसी के जरिये देखी खनन पट्टों की तस्वीर
बागेश्वर। कुमाऊं आयुक्त ने वीसी के जरिए बागेश्वर जिले में खनन पट्टों की तस्वीर देखी। उन्होंने खनन गतिविधियों की जानकारी ली और जनता को उपखनिज की उपलब्धता का जायजा लिया। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए खनन पट्टों की नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


आयुक्त राजीव रौतेला ने बुधवार शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बागेश्वर में खनन नीलामी संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान खनन एक्ट से संबंधित कार्यशाला आयोजित करने, समय-समय पर खनन क्षेत्रों पर छापेमारी और नियम तोड़ते पकड़े जाने पर कड़ा जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने जनता को भवन निर्माण हेतु खनन सामग्री की उपलब्धता का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


नीलाम हो चुके पट्टों का जल्द सीमांकन कराने, वन क्षेत्र के खनन पट्टों को भी ई-टेंडरिंग के माध्यम से समय से नीलाम करने को कहा। इस दौरान एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, कपकोट रविंद्र सिंह बिष्ट, गरुड़ सुंदर सिंह तोमर, खान अधिकारी रवि नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, प्रशासनिक अधिकारी बालम सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गम में नवंबर तक का राशन पहुंचाए
बागेश्वर। आयुक्त ने वीसी में खाद्यान्न आपूर्ति की भी समीक्षा की। इस दौरान दुर्गम क्षेत्रों में नवंबर तक का राशन पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को राशन वितरण प्रक्रिया पर नजर बनाए रखने को कहा। इस दौरान डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में राशन की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed