{"_id":"5b1ac3d44f1c1ba86e8b7087","slug":"101528480724-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त के निर्देश पर हरकत में आया प्रशासन 15-39-41","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त के निर्देश पर हरकत में आया प्रशासन 15-39-41
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़/कौसानी (बागेश्वर)। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला के बुधवार को दिए गए निर्देश पर पर्यटन नगरी की सुंदरता को धूमिल कर रहे होर्डिंग, कूड़े के ढेर शुक्रवार को हटाए गए। साथ ही सड़क की बंद पड़ी नालियों को भी साफ किया गया।
गरुड़ के एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार सुबह इस जिले और अल्मोड़ा के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नगर का भ्रमण कर सड़क किनारे अनियंत्रित ढंग से लगे कई होर्डिंग हटाए। उन्होंने गंदगी फैलाने वालों को सख्त हिदायत दी। चेताया कि पकड़े जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने कौसानी के प्रवेश द्वार पर अल्मोड़ा सड़क पर स्थित पुलिस और वन चौकी के मध्य जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों पर सख्त नाराजी जताई। उन्होंने वन विभाग को सड़क के किनारे चेतावनी भरे बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। टीम ने नगर के विभिन्न हिस्सों में अनियंत्रित ढंग से लगे होर्डिंग हटा दिए। एसडीएम ने कारोबारियों से कहा कि जिनके होर्डिंग काफी पुराने हो गए हैं उन्हें शीघ्र बदलें या उन्हें रंगरोगन कराएं।
एसडीएम ने दोनों जिलों के लोनिवि के अभियंताओं को पानी के निकास की नालियों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जल महकमे को क्षेत्र में पीने के पानी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा। एसडीएम ने कहा कि नगर में अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं होगा। एसडीएम ने कहा कि कौसानी पर्यटन की दृष्टि से विश्व में ख्याति प्राप्त है। यहां सीजन और अन्य समय में देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। सैलानी क्षेत्र से अच्छा अनुभव लेकर जाए इसका सभी को ख्याल रखना होगा। अभियान में वन रेंजर बीएस बिष्ट, कानूनगो त्रिभुवन बोरा, लोनिवि आदि विभाग के कर्मचारी और अधिकारी थे।