रामनवमी पर 21 साल के हो जाएंगे योग गुरु बाबा रामदेव!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव 15 अप्रैल रामनवमी के दिन पूरे 21 वर्ष के हो जाएंगे। उनके इस संन्यस्थ जन्म दिवस पर अतंरराष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण पतंजलि योगपीठ में होगा।
स्वामी रामदेव अन्य संतों की भांति अपना जन्म दिन नहीं मनाते। वे अपने संन्यास दिवस को ही नए जीवन के रूप में मानकर संन्यस्थ दिवस मनाते हैं।
इस बार उनका जन्म दिन रामनवमी 15 अप्रैल को पड़ेगा। वर्ष 1995 में कनखल के दिव्य योग मंदिर में गुरु शंकर देव से दीक्षा लेने वाले रामदेव रामनवमी पर 21 वर्ष के हो जाएंगे।
5 हजार करोड़ को पार कर गया बाबा का कारोबार
बीते वित्तीय वर्ष में बाबा का कारोबार 5 हजार करोड़ को पार कर गया है। इसका जश्न भी बाबा के जन्म दिवस के साथ मनाया जाएगा।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि परिसर अंतरराष्ट्रीय स्तर के भव्य अनुसंधान केंद्र की स्थापना की गई है।
इस केंद्र में योग-आयुर्वेद, प्राच्य विद्याओं, चिकित्सा विभिन्न आयामों आदि के बारे में गहन शोध का प्रबंध किया गया है। भारतीय धर्मग्रंथों, पांडुलिपियों और दस्तावेजों में छिपे रहस्यों पर अनुसंधान कार्य इस विशाल केंद्र में शुरू हो चुका है।
विश्व वनस्पति का इनसाइक्लोपीडिया अंतिम दौर में चल रहा है। अनुसंधान कार्यों में अनेक विदेशी वैज्ञानिक भी भाग ले रहे हैं। इस केंद्र का लोकार्पण 15 अप्रैल को होगा।