{"_id":"56e07aa44f1c1b8c658b45d7","slug":"protest-of-bku","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
गजरौला के एक्सईएन कार्यालय पर धरने को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष
- फोटो : amar ujala
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक इकाई की बुधवार को बिजली दफ्तर पर मासिक पंचायत हुई। इसके बाद किसानों ने अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। एक्सईएन के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए।
बुधवार को एक्सईएन कार्यालय पर भाकियू की मासिक पंचायत के बाद किसान एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। एसडीओ एसपी सिंह पर किसानों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए धरना स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
दोपहर दो बजे जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और एसडीओ को भी बुलाया गया। जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में एक्सईएन और एसडीओ से वार्ता की गई। ग्रामीण अंचल में जर्जर तार बदलवाने, छोटे बिजली घरों की क्षमता बढ़ाई जाने, बिजली बिलों में की गई धांधली को सही कराए जाने, घरेलू बिजली की आपूर्ति सुबह और शाम को दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
एक्सईएन ने मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद ही धरना समाप्त किया गया। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किसानों से 17 मार्च को दिल्ली जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।
इस मौके पर ब्लॉक उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह समेत महर सिंह, जमील, महीपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, प्रदीप कुमार, आलोक कुमार, प्रहलाद सिंह, सत्यपाल सैनी, सुरेंद्र सिंह, मदनपाल सिंह, रामेंद्र सिंह, कपिल देव, रविराज सिंह, जितेंद्र, राजवीर सिंह, गजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।