फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   amar ujala Intellectual talent search exam registration

बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा में चार तक होगा रजिस्ट्रेशन

Sun, 20 Mar 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Mar 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
amar ujala Intellectual talent search exam registration
बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा - फोटो : demo pic

अमर उजाला और वीआर क्लासेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा 2015 में चयनित छात्र अब चार अप्रैल तक पंजीकरण करवा सकेंगे। वीआर क्लासेस के प्रबंध निदेशक वैभव राय ने पंजीकरण तिथि बढ़ाए जाने की जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 16 जुलाई से 21 दिसंबर 2015 के बीच देहरादून समेत गढ़वाल मंडल के विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की गई थी। पूर्णत: निशुल्क परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को 29 फरवरी तक वीआर क्सासेस में एक वर्ष की कोचिंग के लिए पंजीकरण कराना था। लेकिन बोर्ड परीक्षा के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं।
विज्ञापन


इसलिए अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर चार अप्रैल कर दी गई है। निदेशिका रितु कुकरेती ने बताया कि पंजीकरण के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो और दसवीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी लानी जरूरी है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुल्क में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed