फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Zoom Viewer at the Aajaz-018 Festival

आगाज-2018 महोत्सव में झूमे दर्शक

Tue, 02 Jan 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Tue, 02 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Zoom Viewer at the Aajaz-018 Festival
अल्मोड़ा के धारानौला में हुए आगाज महोत्सव में कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

 रामलीला एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति की ओर से धारानौला स्थित रामलीला मैदान में आयोजित आगाज-2018 महोत्सव में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। राधा तिवारी और विमला तिवारी ने शगुन आंखर गीत प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


दीपांशी, दीशाता, लवी तिवारी ने अपने नृत्य से समां बांधा तो पंकज, मीनाक्षी, विजय, ममता ने युगल नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। अदिति, दिव्या तोम्याल, रितिक पांडे, निरझारा, आयुश जोशी, अल्फाश खान, दिव्य प्रकाश मिश्रा, अक्षय, सौरभ कुमार, मनोज सिंह चौहान, रजत टम्टा, राजेंद्र कुमार ने गीत प्रस्तुत किए। विहान सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था ने कार्यक्रम पेश किए। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक तथा विशिष्ट अतिथि अरुण वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस मौके पर समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह मनराल, सचिव दीपक गुरुरानी, मनोज सनवाल, कमल किशोर, दीप जोशी, राजेंद्र पांडे, उमाशंकर, यूवम बोहरा, हिमांशु मनराल, हिमांशु सारस्वत, भानू पटवा, भानू पांडे, अमित बुधोड़ी, भावेश जोशी, सुचित उप्रेती, देवेंद्र भट्ट, संजय सिंह नेगी, प्रतीक पंत, पावक गुरुरानी, प्रताप नैनवाल, नरेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed