{"_id":"5f9b03298ebc3edc0f59dddf","slug":"zebra-crossing-should-be-made-on-the-roads-almora-news-hld4023024196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर बनाई जाए जेब्रा क्रासिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर बनाई जाए जेब्रा क्रासिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अमन और सस्टेनेबल अर्बन मोबिलिटी नेटवर्क (समनेट) की ओर से सार्वजनिक यातायात और पैदल यात्री अधिकार विषय पर हुए वेबिनार में वक्ताओं ने कहा कि सड़क पर पहला हक राहगीरों का है। अल्मोड़ा जैसे सड़क में फुटपाथ, स्कूलों और व्यस्त स्थानों पर राहगीरों के लिए जेब्रा क्रासिंग बनाई जानी चाहिए।
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा नगर में यातायात का बढ़ता बोझ राहगीरों के अधिकारों में आड़े आ रहा है। नए पार्किंग बनाने के साथ ही हम यदि अतिक्रमण को लेकर सजग रहे तो काफी हद तक पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित पथ बन सकेंगे। समनेट के सुजीत पटवर्द्धन ने कहा कि लगातार पार्किंग बनाना भी इसका हल नहीं है। सार्वजनिक यातायात को जरूर बढ़ावा देना होगा। पुलिस विभाग की ओर से शामिल हुए एसएसपी के प्रतिनिधि यातायात निरीक्षक जीएस हरड़िया ने कहा कि विभाग लगातार अपने संसाधनों से नियमों के तहत यातायात नियंत्रण और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते आ रहा है।
अमन के संयोजक रघु तिवारी ने कहा कि पैदल यात्रियों के अधिकारों का संरक्षण सरकार के एजेंडे मेें होना जरूरी है। समनेट के साथ किए गए लबे अध्ययन, जन जागरूकता और कार्यशालाओं के बाद कई जरूरी कदम उठाने की जरूरत सामने आई है। अमन की नीलिमा भट्ट ने भी कहा कि अल्मोड़ा में सिटी बस, जेब्रा क्रासिंग और फुटपाथ के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वेबिनार में सामाजिक कार्यकर्ता विनीत बिष्ट, लता पांडे, विनय किरौला, संजय पांडे, कल्याण मनकोटी, दीपक मेहता, गिरीश गोस्वामी, दयाकृष्ण कांडपाल, दन्यां से गोविंद गोपाल, आशीर्वाद गोस्वामी, डॉ. ललित जोशी, पत्रकार किशन जोशी, मनोज पंवार, प्रमोद जोशी ने विचार रखे।