फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Yukan activists demonstrated with Modi's effigy

युकां कार्यकर्ताओं ने मोदी के पुतले के साथ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Yukan activists demonstrated with Modi's effigy
पीएम मोदी के पुतले के सा़थ प्रदर्शन करते युकां कार्यकर्ता।
अल्मोड़ा। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से गुस्साए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मालरोड में पेट्रोल पंप के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में अनियंत्रित महंगाई से आम जनता परेशान है लेकिन सरकार बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने में अब तक असफल साबित हुई है। उन्होंने मोदी सरकार पर जनता के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। वहां युकां के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ललित सतवाल, जिला महासचिव सुनील कठायत, हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग विक्रम नेगी, विपुल कार्की, दीक्षांत कोरंगा, हनी कार्की, संजू सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed