{"_id":"64adacd6ce57aeb37e096784","slug":"youth-programme-team-has-done-competition-almora-news-c-232-1-alm1002-451-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कसार वॉरियर्स और जय गोलू ने किया फाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कसार वॉरियर्स और जय गोलू ने किया फाइनल में प्रवेश
Wed, 12 Jul 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। नगर के रैमजे मैदान में आयोजित योगेश तिवारी मेमोरियल टी-10 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में कसार वाॅरियर्स, जय गोलू सेवन ने अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। अब दोनों टीम बुधवार को फाइनल में भिड़ेंगी।
पहला सेमिफाइनल मुकाबला जय गोलू और लड्डू सेवन के बीच खेला गया। जय गोलू ने निर्धारित 10 ओवर में 83 रन बनाए। लड्डू सेवन की टीम 29 रन पर आउट हो गई। जय गोलू सेवन ने 54 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कसार वाॅरियर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 68 रन बनाए।
खूंखार सेवन की टीम 56 रन बनाकर आउट हो गई और कसार वाॅरियर्स ने 12 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। करन शैली, सूरज,रोहित भट्ट, मनीष गोस्वामी, आबिद अली ने अंपायर की भूमिका निभाई। गिरीश धवन और पंकज कांडपाल ने मैच का आखों देखा हाल सुनाया। वहां क्लब के अध्यक्ष सौरभ वर्मा, सचिव मुकेश नेगी, संयोजक भुवन तिवारी आदि मौजूद रहे।