{"_id":"5cb8bab8bdec2214065a7359","slug":"youth-found-dead-villagers-feared-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव मिला, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव मिला, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 18 Apr 2019 11:30 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
भीम सिंह का फाइल फोटो:
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंता में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव गधेरे में मिला है। युवक यहां एक शादी समारोह में भाग लेने आया हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से हत्यारों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक के सिर पर गंभीर चोटें हैं। हालांकि मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार बासुलीसेरा निवासी बचे सिंह बनेशी के छोटे पुत्र भीम सिंह बनेशी (31) एक दिन पूर्व अपने माता-पिता के साथ अपनी मौसी के घर उनके पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने बसभीड़ा बिंता आया था। लेकिन गुरुवार की सुबह बिंता गधेरे में भीम सिंह का शव बरामद हुआ। भीम सिंह के निधन से पत्नी हेमा और उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतक प्राइवेट नौकरी करता था, इस बीच लंबे समय से वह घर पर ही था। मृतक की दो छोटी बेटियां भी हैं। इधर थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
कुछ युवकों से विवाद भी हुआ था
द्वाराहाट। मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने आए भीम सिंह बनेशी का बिंता में कुछ युवकों के साथ विवाद भी हुआ था। जिनके साथ विवाद हुआ वह सब फरार बताए जा रहे हैं। इधर ग्रामीणों ने पुलिस को तीन दिन का समय दिया है। चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर आरोपी युवक नहीं पकड़े गए तो थाने और चौकी का घेराव किया जाएगा।