{"_id":"6123ebf78ebc3e79fa1ac67e","slug":"youth-caught-with-more-than-55-kg-of-ganja-almora-news-hld4354962161","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक धरा
विज्ञापन
सूचनार्थ............
55.44 किलो गांजे के साथ एक को पकड़ा
आरोपी गांजे को सल्ट के ग्रामीण क्षेत्र से लाकर बिजनौर बेचने के लिए ले जा रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने एक युवक को 55.44 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजे को सल्ट ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र से लाकर बिजनौर बेचने के लिए ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार रविवार की देर शाम भतरौंजखान थानाध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने मोहान बैरियर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्विफ्ट कार संख्या यूके 07 एएक्स 0816 को रोककर उसकी तलाशी ली तो कार से चार प्लास्टिक के कट्टों में रखा 55.44 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार चालक यूपी के जिला बिजनौर ग्राम अनीसानंगली निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि आरोपी सल्ट के ग्रामीण क्षेत्र से गांजा लाकर बिजनौर बेचने के लिए ले जा रहा था। बरामद गांजे की कीमत दो लाख 21760 रुपये बताई जा रही है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनीस अहममद के अलावा कांस्टेबल नवीन पांडे, संदीप सिंह, सतपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।