फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth attacked with sharp weapon for not playing DJ in almora

Almora Crime: डीजे ना बजाने पर खून खराबा, युवकों ने देर रात धारदार हथियार से हमला किया; केस दर्ज, जानें मामला

Mon, 22 Apr 2024 08:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Apr 2024 08:24 PM IST
सार

Almora News; अल्मोड़ा में डीजे न बजाने पर संचालक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

विज्ञापन
Youth attacked with sharp weapon for not playing DJ in almora
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा में डीजे न बजाने पर संचालक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

सोमेश्वर के टाना सजोली निवासी पंकज सिंह नयाल ने पुलिस में तहरीर दी। उसके मुताबिक वह डीजे संचालन का काम करता है। बीते दिनों उसने सुनाड़ी गांव में एक शादी में डीजे संचालन का काम किया। रात को उसने डीजे बंद किया। कुछ युवकों ने देर रात में भी जबरन डीजे बजाने की बात कही। आरोप है कि जब उसने डीजे बजाने से मना कर दिया तो युवकों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: अपने पड़ोसियों से भी वोट नहीं डलवा पाए माननीय, ऐतिहासिक मतदान के दावे की हवा निकली; जानें डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने एक नामजद आरोपी सुनाड़ी निवासी मुकुल राना सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed