फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth activity orgnised in district.

Almora News: पांच टीमें अगले चक्र में पहुंची

Mon, 09 Sep 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 09 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Youth activity orgnised in district.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मिशन इंटर कालेज रानीखेत में मां नंदा सुनंदा अंतर विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सिटी मोटेंसरी, आर्मी पब्लिक स्कूल, नेशनल इंटर कॉलेज, छावनी इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय रानीखेत ने अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहले मैच में सिटी मोटेंसरी स्कूल ने बीयरशिवा स्कूल चिलियानौला को 21-17, 21-12 हराया। दूसरे मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीडी बिरला मेमोरियल को 21-12, 21-15 हराया। तीसरे मैच में नेशनल इंटर कॉलेज ने इंटर कॉलेज नौगांव को 21-18, 21-17 हराया। चौथे मैच में छावनी इंटर कॉलेज ने आर्मी पब्लिक स्कूल बी को 21-14, 21-18 से हराया।
विज्ञापन

पांचवें मैच में केंद्रीय विद्यालय ने नेशनल इंटर कॉलेज को 21-14, 21-17 हराया। निर्णायक अविरल देव, तपेश कोरंगा, धीरज रावत, अविनाश टम्टा, विनोद कुमार रहे। आयोजक भूपेंद्र परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 14 सितंबर को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। वहां मनमोहन देव, भूपेंद्र परिहार, दीपक महरा, कमलेश बिष्ट, ललित बिष्ट, धीरेंद्र वर्मा, दीपक नेगी, विपुल पवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed