{"_id":"656235b2ce727b25690d7106","slug":"youth-activity-orgnised-in-district-almora-news-c-232-1-alm1001-5322-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: राहुल, कशिश और हिमांशु रहे चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: राहुल, कशिश और हिमांशु रहे चैंपियन
Sat, 25 Nov 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के आर्मी मैदान में हुई वार्षिक खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। कई खेल प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राहुल गुणवंत, कशिश चम्याल, हिमांशु रावत चैंपियन रहे।
उन्हें चैंपियन ट्रॉफी दी गई। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में नैन सिंह, आदित्य राठौर, कमल बिष्ट, बालिका वर्ग में सौम्या ठाकुर, दीक्षा जोशी, शिवानी बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। चक्का क्षेपण के बालक वर्ग में सुजल गैड़ा, बालिका वर्ग में तृप्ति बिष्ट प्रथम रहे। लंबी कूद में राहुल गुणवंत, गोला क्षेपण में हर्षित रावत, भाला क्षेपण में देवाशीष अधिकारी अव्वल रहे। रमन सदन को सत्र 2023-24 का सर्वश्रेष्ठ सदन घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन और भारतीय सेना की 99 माउंटेन ब्रिगेड के ब्रिगेडियर वरुण मल्होत्रा ने कहा कि हमें भी अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अव्वल रहे प्रतिभागियों को मेडल, ट्राफी और प्रमाणपत्र दिए गए। प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी कई समस्याओं पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में भी विद्यार्थियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन शिक्षकों के सतत प्रयासों का ही परिणाम है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने जुम्बा नृत्य, गढ़वाली नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। पिरामिड आदि की भी शानदार प्रस्तुति दी।