{"_id":"65b545a48c8ef6142c0c85e9","slug":"youth-activity-orgnised-in-district-almora-news-c-232-1-alm1001-107576-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चौखुटिया बना क्रिकेट का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चौखुटिया बना क्रिकेट का चैंपियन
Sat, 27 Jan 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। मां उत्तराखंड स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चौखुटिया ने गरुड़ को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
शनिवार को कैलाश सिंह बोरा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जेएमके ब्वॉयज चौखुटिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में 144 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गरुड़ की टीम 67 रन पर आउट हो गई। चार विकेट लेकर 30 रन बनाने वाले चौखुटिया के हिमांशु अधिकारी मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सिरीज चुने गए।
विजय बोरा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, केडी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सचिन करायत सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर रहे। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी ने विजेता टीम को 31000 रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 15000 रुपये नकद पुरस्कार राशि पर ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। सूरज और सौरभ ने अंपायर की भूमिका निभाई। रोहन बोरा स्कोरर रहे। धीरज पांडे, शंकर गोस्वामी ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। वहां पर बालम भाकुनी, कुंदन भंडारी, शंकर गोस्वामी, धीरज पांडे आदि थे।
मेहरा स्पोर्ट्स ने जीता उद्घाटन मुकाबला
अल्मोड़ा। डायट खेल मैदान में फ्रैंड्स क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शनिवार को उद्घाटन मुकाबला धूरापाट और मेहरा स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। धूरापाट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 71 रन बनाए। मेहरा स्पोर्ट्स ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वहां पर क्लब के अध्यक्ष गौरव जोशी, पूर्व सभासद अमित साह, कमल भट्ट, गर्भित उप्रेती, प्रियांशु जोशी, वैभव नेगी, कपिल नयाल, नितिन राणा आदि थे। संवाद