{"_id":"65efdcfa38625cd79c098198","slug":"youth-activity-in-foreign-almora-news-c-232-1-alm1001-109395-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: फ्रेंच ओपन में अल्मोड़ा के लक्ष्य ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: फ्रेंच ओपन में अल्मोड़ा के लक्ष्य ने जीता कांस्य पदक
Tue, 12 Mar 2024 10:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। नगर के तिलकपुर निवासी शटलर लक्ष्य सेन ने एचएसबीसीबीडब्लूएफ सुपर 750 फ्रेंच ओपन में कांस्य पदक जीता है। पांच से दस मार्च तक फ्रांस के पेरिस में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की।
उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य ने बेहतर प्रदर्शन कर उच्च रैंकिंग प्राप्त खिलाड़ियों को पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। उन्होंने अपने पहले मैच में जापान के केंटा सुनेयामा को 15-21, 21-15, 21-3 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन के ली श्री फेंग को 16-21, 21-15, 21-13 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने सिंगापुर के लोह कीन यू को 19-21, 21-13, 21-11 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उन्हें विश्व बैडमिंटन चैंपियन थाईलैंड के कुनालवत टिविदरशन से 20-22, 21-13 21-11 से पराजित होना पड़ा और कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा। लक्ष्य सेन अपने इस पदक से एक रैंक हासिल कर विश्व नं 16 में पहुंच गए हैं। उनकी उपलब्धि पर बैडमिंटन संघ उत्तराखंड के चीफ पैटर्न अशोक कुमार, अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, कोषाध्यक्ष राम अवतार, बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, समेत कई लोगों ने खुशी जताई है।