फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth activity in district.

Almora News: योनेक्स ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने रचा इतिहास

Wed, 16 Jul 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 16 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
योनेक्स ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के स्वर्ण पदक विजेता ध्रुव रावत और सूरज गा
अल्मोड़ा। योनेक्स ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा।
विज्ञापन



उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि पुरुषों के युगल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा के पांडेखोला निवासी ध्रुव रावत और असम के सूरज गाला की जोड़ी ने तमिलनाडु के नितिन एचवी और वेंकट हर्षवर्धन आरएन की जोड़ी को 21-12, 21-14 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मिश्रित युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में ध्रुव रावत और आंध्र प्रदेश की मनीषा को कर्नाटक की सात्विक रेड्डी और राधिका शर्मा ने 20-22, 21-15, 13-21 से हराया। इस जोड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इसी टूर्नामेंट में उत्तराखंड की आन्या बिष्ट (पौड़ी) और एंजल पुनेरा (पिथौरागढ़) की जोड़ी तमिलनाडु की श्रेया बाला जी और दीप्ति एस की जोड़ी से 13-21, 21-18, 21-19 से पराजित हुई और इस जोड़ी को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा।

खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार (पूर्व पुलिस महानिदेशक), अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, कोच डी.के. सेन, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल सहित पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed