फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   youth activity in district.

Almora News: 509 ने दी पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Mon, 09 Jun 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 09 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
अल्मोड़ा। जिले में उत्तराखंड पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कुल पंजीकृत 628 परीक्षार्थियों में से 509 ने परीक्षा दी, जबकि 119 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

परीक्षा की जोनल अधिकारी व संस्थान की प्रधानाचार्या रेखा असवाल ने बताया कि राजकीय महिला पॉलीटेक्निक और रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा परीक्षा केंद्रों पर सुबह नौ से 11 बजे की पहली पाली में ग्रुप ई (इंजीनियरिंग) की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

कुल पंजीकृत 359 परीक्षार्थियों में से 283 ने परीक्षा दी जबकि 76 अनुपस्थित रहे। दोपहर 12 से दो बजे तक दूसरी पाली में ग्रुप ए (लेटरल एंट्री) की परीक्षा राजकीय महिला पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र पर हुई। कुल पंजीकृत 58 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 42 ने परीक्षा दी जबकि 16 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी पाली में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र पर तीन से पांच बजे तक ग्रुप पी (फार्मेसी) की परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 211 परीक्षार्थियों में से 184 ने परीक्षा दी जबकि 27 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed