फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   youth activity in district.

Almora News: 280 पदों के सापेक्ष रोजगार पाने के लिए 142 युवाओं ने दिखाई रुचि

Wed, 18 Jun 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 18 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
अल्मोड़ा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा में रोजगार मेला आयोजित हुआ लेकिन 280 पदों के सापेक्ष महज 142 युवाओं ने नौकरी पाने के लिए रुचि दिखाई।
विज्ञापन

कंपनियों ने 49 युवाओं का साक्षात्कार के आधार पर चयन किया। असफल 93 बेरोजगारों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
बुधवार को रोजगार मेले में डेवलपमेंट मैनेजर, बीडीएम, एएसएम ऑपरेटर, सेल्स एक्जीक्यूटिव आदि के 280 पदों के लिए रोजगार मेला लगा।
जिले भर से केवल 142 युवा रोजगार मेले में पहुंचे। कंपनी ने साक्षात्कार के बाद 49 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के आधार पर प्रारंभिक चयन किया। 93 बेरोजगारों को मायूस होना पड़ा। इस दौरान युवाओं का नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

वहां यंग प्रोफेशनल शुभम शर्मा, गीता वाल्मीकि, बीना बिष्ट, मनोज सिंह मेहरा, मोहित पांडे, पंकज कुमार कुलकोड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed